भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का 1 मार्च को होगा भव्य स्वागत
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और महानगर में निवास कर रहे नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों का 1 मार्च रविवार के दिन भव्य स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर आज महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष भट्ट ने कहा, कि यह स्वागत कार्यक्रम अपने आप में यादगार और भव्य कार्यक्रम होगा।


 भाजपा महानगर की ओर से यह कार्यक्रम लाॅड वेंकटेश्वर (सचिवालय के सामने) में किया जाएगा। जिसमें महानगर के में रह रहे सभी जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी विधायक और दायित्व धारी भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए महानगर की कार्यकारणी के अलावा मंडलों और पार्षदों को भी कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। भट्ट ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रातः 10.30 बजे बड़ी संख्या में लॉर्ड बटेश्वर में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत में पहुंचे। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। बैठक का संचालन महामंत्री सतेंद्र नेगी ने किया। बैठक में महानगर के उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष आशीष नागरथ, बृजलेश गुप्ता, रुद्रेश शर्मा, सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, संजय सिंघल, सुनील शर्मा, लच्छू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, करन दत्ता, राजेंद्र ढिल्लो, राजेश रावत, विजय थापा आदि मौजूद थे।